मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

यूपी: रेलवे महाप्रबंधक ने काशी और वाराणसी स्टेशन के निर्माण कार्य का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

यूपी: रेलवे महाप्रबंधक ने काशी और वाराणसी स्टेशन के निर्माण कार्य का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश
तस्वीर: Amar Ujala

रेलवे महाप्रबंधक ने काशी और वाराणसी स्टेशन के निर्माण कार्य का जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने काशी और वाराणसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं व निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों से यात्री सुविधाओं पर निगरानी रखने को कहा।



वाराणसी जंक्शन से देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू होना है। उद्घाटन के दो दिन पहले महाप्रबंधक का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने स्टेशन के कॉनकोर्स भवन व नए स्टेशन भवन की संरचना को देखा। मंडल रेल प्रबंधक सुनील वर्मा की मौजूदगी में अपर मंडल रेल प्रबंधक बीके यादव ने संरचना के बारे में विस्तार से बताया। 


महाप्रबंधक ने बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्टेशन परिसर को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। महाप्रबंधक ने वाराणसी जंक्शन स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/railway-general-manager-inspected-constru
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें