मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

काशी स्टेशन पर फुटबाल फील्ड के बराबर बन रहा कॉनकोर्स: एक साथ 50,000 यात्री कर सकेंगे इस्तेमाल, बनेगा देश मे...

काशी स्टेशन पर फुटबाल फील्ड के बराबर बन रहा कॉनकोर्स: एक साथ 50,000 यात्री कर सकेंगे इस्तेमाल, बनेगा देश मे...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी22 घंटे पहले

‘वाराणसी में काशी स्टेशन पर फुटबाल ग्राउंड के बराबर का कॉनकोर्स बन रहा है। इसके बनने के बाद इसमें एक साथ 50 हजार यात्री ट्रेन का वेट कर सकेंगे। इस काशी स्टेशन के दो तरफ नार्थ और साउथ पर इंट्रेंस होगा। साउथ के इंट्रेंस से बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचने में काफी आसानी होगी। इसके अलावा यह देश की कनेक्टिविटी का माइल स्टोन बनेगा। जहां से 100 ट्रेनें संचालित होंगी।’

ये कहना है केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का। अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले वाराणसी में बन रहे काशी स्टेशन और पड़ाव स्थित सिग्नेचर ब्रिज के फाउंडेशन स्थल का दौरा किया।

उन्होंने इस दौरान काशी में गंगा के ऊपर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का नाम नमो ब्रिज होने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा काशी स्टेशन की देश की कनेक्टिविटी का एक माइल स्टोन बनेगा। नमो ब्रिज को अगली एक शताब्दी के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

काशी स्टेशन के दोनों इंट्रेंस पर बनेगी ऐसी बिल्डिंग।

50 यात्रियों के लिए बड़ा कॉनकोर्स रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा - काशी स्टेशन हमारे काशी शहर के लिए बहुत ही इंपॉर्टेंट एक ट्रांसपोर्टेशन का हब बनेगा। साथ ही मेगा ट्रांसपोर्टेशन का हब बनेगा। इसमें 6 प्लेटफॉर्म्स बनकर तैयार हो रहे हैं। और शहर के दोनों तरफ नार्थ और साउथ में स्टेशन बनेगा।

जहां हम खड़े हैं। यह पूरी की पूरी रेलवे लाइंस और प्लेटफॉर्म्स के ऊपर फुटबॉल की फील्ड के बराबर का कॉनकोर्स बनकर तैयार हो रहा है। जिसमें एक समय में करीब-करीब 50,000 पैसेंजर्स एक साथ वेट कर सकेंगे। 50,000 यात्रीगण एक साथ वेट कर सकेंगे।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने काशी में बन रहे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।

साउथ एंड से बाबा का धाम करीब रेल मंत्री ने कहा - इस स्टेशन के साउथ एंड से बाबा काशी विश्वनाथ जी का मंदिर मैक्सिमम 2 किलोमीटर है। तो, इससे बहुत एक अच्छी सुविधा हो जाएगी जो हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु, भक्तगण बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं देश भर से आतें हैं। उन सब के लिए काशी स्टेशन एक बड़ा महत्वपूर्ण स्टेशन हो जाएगा। श्रद्धालु यहां उतारकर आराम से बाबा के दर्शन करेंगे। उसके बाद यहां वापस आकर गंतव्य को रवाना होंगे। इससे काशी की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

रेल मंत्री ने नमो ब्रिज का मॉडल भी देखा।

नमो ब्रिज बनने के बाद बढ़ जाएंगी गाड़ियां काशी में गंगा पर नए बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज को नमो नाम देते हुए रेल मंत्री ने कहा - काशी में गंगा पर नमो ब्रिज और यह काशी स्टेशन बनने के बाद काशी के लिए 100 से अधिक नई गाड़ियों की व्यवस्था हो जाएगी। पूरे पूर्वांचल के लिए यह काशी स्टेशन और काशी स्टेशन में नमो घाट के पास बन रहा नया ब्रिज, यह दोनों मिलकर पूरे पूर्वांचल की कनेक्टिविटी का और देश के लिए कनेक्टिविटी का एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन बनेगा। जो कि आने वाले 100 वर्षों तक देश की सेवा इससे होगी।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/g/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-kashi-station-redevel
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें