मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर , Varanasi Hindi News

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर , Varanasi Hindi News
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के रामनगर में साहित्यनाका मोड़ के पास बंद पड़े ट्यूबवेल की जमीन पर बने अवैध पक्के निर्माण को नगर निगम ने रविवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय निवासी अजय प्रताप सिंह की शिकायत पर जोनल अधिकारी रीतारानी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराना भवन गिराया गया था, जिसके बाद वहां निर्माण शुरू हुआ। निगम इस जमीन पर सुलभ शौचालय बनाने की योजना बना रहा है।

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। साहित्यनाका मोड़ के पास बंद पड़े ट्यूबवेल की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर निगम ने रविवार को कार्रवाई की। जोनल अधिकारी रीतारानी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय अजय प्रताप सिंह ने नगर निगम से इसकी शिकायत की थी। पिछले दिनों सड़क चौड़ीकरण के समय ट्यूबेल परिसर स्थित भवन को गिरा दिया गया था। जिसके कुछ लोगों ने अवैध निर्माण शुरू करा दिया था। जबकि नगर निगम की ओर से इस जगह सुलभ शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। जब पूर्व में निगम के कर्मचारी जांच करने पहुंचे थे तो उन्हें जानकारी दी गई कि यहां किसी ठेकेदार का कार्यालय बनाया जा रहा है।

जलकल विभाग से ऐसा कोई कार्यालय नहीं बनाए जाने की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव, जलकल विभाग के एई गोविंद सेठ आदि मौजूद रहे।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-municipal-corporation-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें