मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

यूपी: काशी स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक, ओवरब्रिज का नाम नमो रखा; पहली बार मिलीं 10 मेमू ट्रेनें

यूपी: काशी स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक, ओवरब्रिज का नाम नमो रखा; पहली बार मिलीं 10 मेमू ट्रेनें
तस्वीर: Amar Ujala

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 01 Nov 2026 11:24 AM IST

काशी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए दो नए प्लेटफॉर्म और 10 ट्रैक बनाए गए हैं। यहां बने ओवरब्रिज का नाम नमो रखा गया है। पहली बार काशी को 10 मेमू ट्रेनें मिली हैं। इनमें आठ ट्रेनें प्रतिदिन 20 किलोमीटर के दायरे में संचालित होंगी। इससे आसपास के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने काशी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के साथ ही नमो गंगा रेल सह सड़क पुल (सिग्नेचर ओवरब्रिज) का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भी जानकारी ली। काशी स्टेशन पर रेलवे ट्रैक की संख्या 4 से बढ़कर 10 हो जाएगी। वहीं, दो नये प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे। इसके बाद 4 की जगह 6 प्लेटफॉर्म हो जाएंगे। प्लेटफॉर्म की लंबाई भी बढ़कर 600 मीटर हो जाएगी।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

बनारस स्टेशन पर देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत के उद्घाटन से पहले काशी स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे रेलमंत्री ने विकास कार्यों का मॉडल देखा। अधिकारियों ने काशी स्टेशन के साथ ही गंगा पर बनने वाले नए रेलवे ब्रिज से जुड़े मॉडल दिखाए। रेलमंत्री ने निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म एवं अन्य यात्री सुविधाओं के विकास कार्यों की जानकारी ली। कहा कि काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक, विश्वस्तरीय एवं यात्री अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

मीडियो को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की स्वीकृत अनुमानित लागत 349.50 करोड़ रुपये है, जबकि 304.61 करोड़ रुपये की लागत से कार्य आवंटित किया गया है। कार्य आवंटन की तिथि 16 अगस्त, 2023 है। बताया कि इस परियोजना का निष्पादन उत्तर रेलवे के निर्माण संगठन की संबंधित इकाई की ओर से किया जा रहा है। कहा कि पुनर्विकास योजना के तहत स्टेशन के उत्तर और दक्षिण दिशा में दो आधुनिक स्टेशन भवनों का निर्माण किया जा रहा है। 

ट्रेन से जनता का अभिवादन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

दोनों भवन जी+2 (ग्राउंड प्लस दो मंजिल) संरचना के होंगे। हर भवन का क्षेत्रफल लगभग 10,358 वर्ग मीटर होगा। करीब 10,622 वर्ग मीटर क्षेत्र में विशाल कॉनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है। यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए 9 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म शेड एवं कवरिंग, पैदल यात्रियों के लिए कवर्ड पाथवे, कॉनकोर्स के ऊपर रूफिंग सहित अन्य विकास कार्य भी परियोजना का हिस्सा हैं। 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ सेल्फी। - फोटो : अमर उजाला

रेलमंत्री ने कहा कि वर्तमान में स्टेशन पर हर दिन करीब 1,954 यात्रियों का आवागमन होता है। क्षमता बढ़कर 13,261 यात्री प्रतिदिन हो जाएगी। वहीं ट्रेनों की संख्या वर्तमान 16 जोड़ी से बढ़कर 36 जोड़ी तक हो सकेगी। स्टेशन पर 30 लिफ्ट और 23 एस्केलेटर की व्यवस्था की जाएगी। 

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/varanasi/kashi-station-2-new-platfor
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें