मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

Varanasi: बीएचयू में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, जिला जज संजीव शुक्ला बोले- 'पात्र लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ'

Varanasi: बीएचयू में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, जिला जज संजीव शुक्ला बोले- 'पात्र लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ'
तस्वीर: Bhadaini mirror

भदैनी मिरर कानून व समाज डेस्क, वाराणसी। धर्मनगरी वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में रविवार को एक विशाल 'मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर' का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर कानूनी जागरूकता और शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का एक अनूठा संगम साबित हुआ।

शिविर का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला तथा बीएचयू के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मातृत्व वंदन, अन्नप्राशन और दिव्यांगों को बांटे गए उपकरण

इस मेगा शिविर के दौरान सामाजिक एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की गईं:

"न्याय सुलभ होने से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं" — जज आलोक कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के मेगा शिविरों का आयोजन आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लोगों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है।

वहीं अपर जिला जज आलोक कुमार ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "अंतिम व्यक्ति तक 'एक्सेस टू जस्टिस' (न्याय तक पहुंच) जितनी सुलभ और सहज होगी, हमारे लोकतंत्र की जड़ें उतनी ही मजबूत और गहरी होंगी। यह शिविर अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहा है।"

वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर न्यायपालिका और विश्वविद्यालय प्रशासन के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर जिला जज संध्या श्रीवास्तव, अपर जिला जज सर्वजीत कुमार सिंह, अपर जिला जज अनामिका चौहान तथा अपर जिला जज रचना सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

स्रोत: यह सामग्री Bhadaini mirror द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://bhadainimirror.com/varanasi/varanasi-mega-legal-aid-camp-organized-at-bhu-district
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें