मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ रिवर क्रूज गंगा विलास, विदेशी मेहमानों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ रिवर क्रूज गंगा विलास, विदेशी मेहमानों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विदेशी यात्रियों को लेकर दूसरी बार काशी पहुंचा देश में निर्मित दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज गंगा विलास रविवार की शाम पांच दिवसीय यात्रा के बाद वापस कोलकाता के लिए प्रस्थान कर गया।

क्रूज में आए 15 विदेशी यात्रियों ने चुनार का किला देखा, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व गंगा आरती के दर्शन किए और सारनाथ बौद्ध स्थल का भ्रमण किया। पर्यटकों ने शनिवार को नमो घाट का भी भ्रमण किया।

विदेशी सैलानी रास्ते में बक्सर व चौसा के युद्धस्थल को देखेंगे साथ ही आरा जिले में स्थित जगदीशपुर का किला भी घूमेंगे। पर्यटक पटना में दो दिन रुककर विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। गंगा विलास अब आगामी 22 जुलाई को कोलकाता पहुंचेगा, जहां से पर्यटक हवाई मार्ग से अपने देश को जाएंगे।

पर्यटकों में तीन स्विट्जरलैंड, दो जर्मनी, तीन यूनाइटेड किंगडम, दो फ्रांस के साथ पांच भारतीय एनआरआई शामिल हैं। गंगा विलास पिछली बार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व आसाम होते हुए गंगा में विकसित जलमार्ग के रास्ते डिब्रूगढ़ व बांग्लादेश तक 3200 किलोमीटर की यात्रा करने वाला नदियों में विश्व की अधिकतम दूरी तय करने वाला पहला जहाज बना था।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-ganga-vilas-cruise-departs-varanasi-for
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें