मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के तहत अंडर-14 ताइक्वांडो मुकाबले आयोजित हुए। प्रतियोगिता में 200 बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लिया। पहले दिन अमय कन्नौजिया, कार्तिक कन्नौजिया, तन्मय पाल और अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीते। उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया। सोमवार को अंडर-17 वर्ग के मुकाबले होंगे।

Varanasi News: वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के तहत रविवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में अंडर-14 ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसमें 200 बालक-बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किया। पहले दिन 18 किग्रा भार वर्ग में अमय कन्नौजिया ने स्वर्ण और अच्युत चौबे ने रजत पदक जीता। 21 किग्रा में कार्तिक कन्नौजिया स्वर्ण, दर्श गुप्ता, रजत और युवराज सिंह राजपूत, रुद्राक्ष सोनकर कांस्य पदक विजेता बने। 23 किग्रा में तन्मय पाल ने स्वर्ण, अथर्व कुमार तिवारी ने रजत तथा आयुष राय और कुमार अभिनव ने कांस्य पदक जीता।

विधान सोनकर, मानस भारद्वाज, प्रतीक सिंह और पीयूष ने भी अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। इस दौरान आनंद यादव, पवन पांडेय, रत्नेश सिंह, आशुतोष जायसवाल, सलमान खान सहित अन्य मौजूद रहे। सोमवार को अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!
स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-kashi-mp-sports-competition-202
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें