मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

वाराणसी-साबरमती नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, प्रयागराज-कानपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव, देखें टाइमटेबल

वाराणसी-साबरमती नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, प्रयागराज-कानपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव, देखें टाइमटेबल
तस्वीर: Prabhat Khabar

Varanasi Sabarmati Express: वाराणसी से अहमदाबाद और अहमदाबाद से काशी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है.अब दोनों शहरों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है.इससे उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले लोगों को एक नया विकल्प मिलेगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात में साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस समेत दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.दूसरी ट्रेन साबरमती-बेचराजी-महेसाणा MEMU है, जो करीब नौ साल बाद इस रेलखंड पर फिर से शुरू हुई है.

साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस से यूपी और गुजरात को सीधा रेल संपर्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती से वाराणसी के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया.यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज के यात्रियों के लिए खास होगी.इसके अलावा कानपुर, आगरा और राजस्थान के कई शहरों से भी इस ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलेगी.इससे
गुजरात आने-जाने वाले यात्रियों को एक और रेल विकल्प उपलब्ध होगा.

जानें साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का टाइमटेबल

इस ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा.ट्रेन संख्या 12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से रोजाना शाम 5:30 बजे रवाना होगी.यह अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी.वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस सुबह 5:20 बजे साबरमती से खुलेगी.यह अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का ठहराव

नई एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है.इनमें मीरजापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर और मेहसाणा शामिल हैं.ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव वाराणसी में किया जाएगा.इसके लिए तीन एलएचबी रैक आवंटित किए गए हैं.गोविंदपुरी, टूंडला और जयपुर में ट्रेन में पानी भरने की व्यवस्था भी होगी.

नौ साल बाद फिर शुरू हुई साबरमती-बेचराजी-महेसाणा MEMU

प्रधानमंत्री ने साबरमती-बेचराजी-महेसाणा MEMU ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई.इस रेलखंड पर करीब नौ साल से ट्रेन सेवा बंद थी.गेज परिवर्तन और आधुनिकीकरण का काम पूरा होने के बाद यहां दोबारा रेल परिचालन शुरू किया गया है.यह ट्रेन चांदखेड़ा, कलोल, कड़ी, भॉयणी, कटोसन रोड, चाणस्मा और रणुज जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी.इससे स्थानीय यात्रियों, कर्मचारियों और श्री बहुचर माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

नोट: ट्रेन के रूट, समय-सारिणी और ठहराव से जुड़ी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें. यात्रा से पहले यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से विवरण की पुष्टि अवश्य कर लें.

स्रोत: यह सामग्री Prabhat Khabar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.prabhatkhabar.com/state/uttar-pradesh/varanasi-sabarmati-new-express-train-rou
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें