वाराणसी एयर शो के दौरान दर्शकों के साथ होगा अतिथियों जैसा व्यवहार, पुलिसकर्मी को दी गई ट्रेनिंग
जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधाएं बेहतर बनाने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन स्थित कांफ्रेंस हाल में यातायात और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए साफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग, प्रभावी संवाद और संवेदनशील व्यवहार पर जोर दिया गया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अतिथियों, नागरिकों के साथ ठीक उसी तरह व्यवहार करें, जैसा कि दूसरों से खुद के लिए उम्मीद करते हैं। यातायात पुलिस लाइन में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ने खुद देर तक संबोधित किया।
एक-एक पुलिसकर्मी, अधिकारी के मन में अपनी बात बैठाने के लिए कभी पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग में बताई गई बातों को याद कराए तो कई बार सेवा भाव, विनम्रता और धैर्य से ड्यूटी करने की हिदायत दी।
प्रशिक्षण में चेहरे के भाव, सहज मुस्कान, सकारात्मक शारीरिक हाव-भाव और शालीन भाषा के महत्व की जानकारी दी गई। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश रोकते समय नागरिकों को डांटने या अपमानित करने के बजाय विनम्रता से समझाने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी दर्शकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहना और सहयोग देना भी है। अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीसीपी गौरव बंसवाल, राजेश पांडेय, विनीत भटनागर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-air-show-police-trained-for-gu
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर , Varanasi Hindi News
मेरठ में काशी टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली से रोका
यूपी: काशी स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक, ओवरब्रिज का नाम नमो रखा; पहली बार मिलीं 10 मेमू ट्रेनें