पुराने ट्यूबवेल की जमीन पर निर्माण रुकवाया: वाराणसी में ठेकेदार का कार्यालय बन रहा था; भाजपा नेता ने अनुमति...
वाराणसी में साहित्य नाका मोड़ के आगे बंद पड़े पुराने ट्यूबवेल की सरकारी जमीन पर निर्माण का काम शनिवार को रुकवा दिया गया। मौके पर ठेकेदार का कार्यालय बनाया जा रहा था। इस जगह पर जनसुविधा के लिए सुलभ शौचालय बनाने का प्रस्ताव है।
सूचना मिलने पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष और भाजपा वाराणसी महानगर कार्यसमिति के सदस्य अजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां काम कर रहे कर्मचारियों से जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि यहां ठेकेदार का कार्यालय बनाया जा रहा है।
अजय प्रताप सिंह ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक से निर्माण की अनुमति के बारे में पूछा। उनके मुताबिक, विभाग ने इस तरह का निर्माण कराने का कोई आदेश जारी नहीं किया था।
इसके बाद जलकल विभाग के सहायक जेई गोविंद सेठ और पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव मौके पर पहुंचे। जांच के बाद अधिकारियों ने निर्माण का काम रुकवा दिया।
अजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि अरशद नाम के व्यक्ति ने ठेकेदार की कथित मिलीभगत से सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया। उन्होंने विभागीय जांच की मांग की। निर्माण अवैध पाए जाने पर उसे हटाकर जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
अजय प्रताप सिंह ने संबंधित विभाग से जगह की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रस्तावित सुलभ शौचालय का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग भी की।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/amp/local/uttar-pradesh/varanasi/purana-ramnagar/news/varanasi-bjp
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर , Varanasi Hindi News
मेरठ में काशी टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली से रोका
यूपी: काशी स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक, ओवरब्रिज का नाम नमो रखा; पहली बार मिलीं 10 मेमू ट्रेनें