प्रयागराज : वाराणसी की राह होगी आसान, सलोरी-हेतापट्टी सेतु का निर्माण हुआ शुरू
सलोरी-हेतापट्टी सेतु। - फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
वाराणसी की राह जल्द ही आसान व सुविधाजनक होने होने जा रही है। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद सोमवार से सलोरी-हेतापट्टी सेतु का निर्माण शुरू हो गया। ऐसे में तीन साल के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा होना है। पहले दिन कार्यदाई संस्था सेतु निगम की तरफ से गंगा नदी में प्रवेश करने के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान संस्था की तरफ से साइट पर रोलर का उपयोग किया गया। इसके अलावा सेतु निर्माण को लेकर अन्य सामग्री भी साइट पर पहुंचने लगी है। बता दें कि सेतु निगम की तरफ से पहले ही मृदा परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है।
परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा का कहना है कि गंगा का जल स्तर कम होने के बाद सेतु का काम शुरू किया गया है। करीब 3.6 किमी से अधिक लंबे सलोरी-हेतापट्टी सेतु के निर्माण में 952.93 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इनमें 20 जनवरी 2026 को पुल के बजट पहली किस्त 300 करोड़ रुपये शासन की तरफ से जारी कर दी गई है। जिसके बाद सेतु निगम की तरफ से मृदा परीक्षण का काम भी शुरू कर दिया गया।
इस सेतु शहर को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा जाएगा, जिससे शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव कम होगा। पुल के निर्माण से भदोही, वाराणसी, बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा और दूरी व समय की बचत होगी।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/allahabad/route-to-varanasi-to-become-easier-const
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर , Varanasi Hindi News
मेरठ में काशी टोल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली से रोका
यूपी: काशी स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक, ओवरब्रिज का नाम नमो रखा; पहली बार मिलीं 10 मेमू ट्रेनें