काशी पहुंचे सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में टेका मत्था, बच्चों को बांटी चॉकलेट
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। काल भैरव मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति स्नेहिल अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे बातचीत कर हालचाल जाना। मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए और पूरे उत्साह के साथ उनसे संवाद करते रहे।
मुख्यमंत्री सबसे पहले बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन कर आरती की और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों को देखकर वह उनके बीच पहुंचे और स्नेहपूर्वक चॉकलेट वितरित की। बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनका हालचाल भी जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन के दौरान श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी तथा विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
21542 Articles
Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in…
मूल लिंक: https://livevns.news/Top-Headlines/cm-yogi-adityanath-visits-baba-vishwanath-and-kaal-bhai
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा: 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करें...
ऊपर सिक्स लेन रोड, नीचे फोर लेन रेल लाइन, गंगा में बनेगा सबसे हाईटेक ब्रिज, पश्चिम बं...
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम