मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
विकास

काशी में मोदी: एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की भव्य अगवानी

काशी में मोदी: एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की भव्य अगवानी
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह विशेष विमान से वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। करीब 35 मिनट बाद वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां रवाना हुए। दोपहर में एयरपोर्ट लौटने के बाद प्रधानमंत्री विशेष विमान से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन और प्रस्थान के दौरान कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Varanasi News: बाबतपुर, संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह 10:05 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान विशेष सुरक्षा घेरे में उतरा। एप्रन पर मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से लगभग 35 मिनट के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकॉप्टर से खोचवां (मिर्जामुराद) रवाना हो गए। वह दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से वापस एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद विशेष विमान से 3:15 बजे भुवनेश्वर रवाना हुए। आगमन और प्रस्थान के दौरान एप्रन पर मौजूद लोगों में श्रम मंत्री अनिल राजभर, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत प्रशासक पूनम मौर्या, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, कमिश्नर एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, शैलेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-pm-narendra-modi-arrives-at-var
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें