हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी ने मारी बाजी: 74 फीसदी अंक मिले, आराजीलाइन, पिंडरा और सेवापुरी का शानदार प्रदर्शन
Doctor - फोटो : adobestock
विस्तार
जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी का बेहतर प्रदर्शन है। सितंबर में जारी हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी को यूपी के 75 जिलों में 74 प्रतिशत अंक मिला है। इस तरह प्रदेश में पहला स्थान भी मिला है। आराजीलाइन, पिंडरा और सेवापुरी में स्वास्थ्य केंद्र का भी बेहतर प्रदर्शन है।
सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि आराजीलाइन ब्लॉक ने 78 प्रतिशत के समग्र स्कोर के साथ प्रथम, पिंडरा ने 76 प्रतिशत के साथ द्वितीय और सेवापुरी ने 75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।
बताया कि सिजेरियन प्रसव से संबंधित निर्धारित स्वास्थ्य संकेतकों पर भी जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। जिला चिकित्सालयों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से संबंधित सिजेरियन प्रसव के दोनों प्रमुख संकेतकों में वाराणसी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसवपूर्व जांच और नवजात शिशुओं को गृह आधारित नवजात देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर भी विभिन्न ब्लॉकों का नाम सराहनीय प्रदर्शन में दर्ज हुआ है। सीएमओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सालयों,स्वास्थ्य इकाइयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/up-health-ranking-varanasi-scores-74-perc
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का 98% काम पूरा: 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी,जय शाह और राजीव शुक्ला जल्द ही करें...
ऊपर सिक्स लेन रोड, नीचे फोर लेन रेल लाइन, गंगा में बनेगा सबसे हाईटेक ब्रिज, पश्चिम बं...
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम