मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

CM योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में नवाया शीश, विधि-विधान से किया पूजन

CM योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में नवाया शीश, विधि-विधान से किया पूजन
तस्वीर: ABP News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे ने काशी यहां उन्होंने बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन किया और आरती उतारी. इसके बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे.

CM योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में नवाया शीश

Source : @CMOfficeUP

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे ने काशी, जहां कोतवाल बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया. मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा का विधिवत दर्शन-पूजन किया और आरती उतारी. इसके बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर षोडशोपचार पूजन किया. इस दौरान उन्होंने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाकर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की.

बाबा काल भैरव मंदिर में मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति स्नेहिल अंदाज भी देखने को मिला. मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों को उन्होंने प्यार से चॉकलेट दी और उनसे आत्मीयता के साथ बातचीत की. मुख्यमंत्री का यह सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार देखकर बच्चे भी काफी खुश नजर आए.

दर्शन-पूजन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ वास्तव सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

Published at : 01 Nov 2026 08:24 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

Sponsored Links by Taboola

स्रोत: यह सामग्री ABP News द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.abplive.com/states/up-uk/cm-yogi-bowed-head-shrines-baba-kaal-bhairav-kashi-vi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें