मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
धर्म-आस्था

बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने वालों पर गिरेगी गाज

बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने वालों पर गिरेगी गाज
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी में जनगणना-2026 के प्रशिक्षण के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। आदमपुर, भेलूपुर, वरुणापार और सारनाथ जोन में कुल 42 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। वहीं, सिगरा के सनबीम स्कूल में हुई जोनल ट्रेनिंग में खराब मौसम के बावजूद उपस्थिति संतोषजनक बताई गई।

Varanasi News: ​वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना-2026 के लिए प्रशिक्षण जारी है। वहीं, प्रशिक्षण के दौरान बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को लेकर नगर निगम सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने लापरवाही बरतने वाले ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जनगणना प्रशिक्षण के दौरान आदमपुर जोन के बिना सूचना के एक, भेलूपुर में 25, वरुणापार में 5 और सारनाथ जोन के 11 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। ​उधर, गत 30 अक्तूबर को सिगरा स्थित सनबीम स्कूल के ऋषि मंडई चार्ज की जोनल ट्रेनिंग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जोनल अधिकारी उपस्थित रहे। बताया गया कि खराब मौसम, बारिश आदि के बाद भी उपस्थिति संतोषजनक रही।

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-municipal-corporation-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें