वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काशी को दी वंदे भारत स्लीपर और नई मेमू ट्रेन की सौगात
जागरण संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान काशी और पूरे पूर्वांचल के लिए विकास की कई बड़ी सौगातों का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने देश की अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और नई मेमू (MEMU) सेवाओं का शुभारंभ किया। रेल मंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नई सुविधाओं से काशी, प्रयागराज और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच का सफर बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगा।
काशी और प्रयागराज के बीच शुरू हुईं नई मेमू सेवाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि जब शहर बड़े हो जाते हैं, तो एक कोने से दूसरे कोने तक आने-जाने के लिए आधुनिक यातायात व्यवस्था की आवश्यकता होती है। इसी विजन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के लिए 10 नई मेमू सेवाओं की शुरुआत की गई है।
इनमें से 8 मेमू सेवाएं शहर के भीतर (बनारस सिटी, बनारस कैंट, बनारस स्टेशन, भुलनपूर, हरदत्तपुर और राजातालाब आदि) सुबह से शाम तक संचालित होंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों, छोटे व्यापारियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, दो विशेष मेमू सेवाएं काशी को प्रयागराज (प्रयागराज रामबाग) से जोड़ेंगी, जो झूंसी, ज्ञानपुर रोड, माधव सिंह और राजातालाब के रास्ते चलेंगी। छात्रों और दैनिक यात्रियों के लिए इसे बेहद किफायती बनाया गया है; वाराणसी सिटी से राजातालाब का मासिक सीजन टिकट (MST) मात्र 95 रुपये और बनारस से प्रयागराज रामबाग का छात्रों के लिए एमएसटी मात्र 220 रुपये रखा गया है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: यूरोपियाई स्तर की आधुनिक सुविधाएं और किफायती किराया
रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें यात्रियों के साथ-साथ लोको पायलट और ऑन-बोर्ड स्टाफ की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रेन में फिसलन और पुरानी तकनीकी समस्याओं को पूरी तरह दूर किया गया है। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर होते हुए दिल्ली (अलीगढ़ और गाजियाबाद के रास्ते) तक का सफर तय करेगी।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-major-announcement-by-railway-minister-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
मेडिकल स्टोर सील, 113 प्रकार की दवाएं जब्त
साबरमती-वाराणसी के बीच नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, मिर्जापुर में सुबह 8:58 बजे पहुंचेगी
बनारस बनेगा गारमेंट हब: साड़ियों की नगरी का ग्लोबल अवतार, अमेरिका-यूरोप तक निर्यात; पूर्वांचल की बदलेगी पहचान