मेडिकल स्टोर सील, 113 प्रकार की दवाएं जब्त
Varanasi News: वाराणसी के कुरौना बाजार में वाराणसी, जौनपुर और भदोही के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी कर दो साल से बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। दुकान से 113 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं और कफ सिरप सहित छह दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए गए। संचालक के पास दवाओं की खरीद-बिक्री और कारोबार से जुड़े जरूरी अभिलेख भी नहीं मिले।
मेडिकल स्टोर सील, 113 प्रकार की दवाएं जब्त
Varanasi News: वाराणसी। जंसा थानाक्षेत्र के कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान दो साल से बिना लाइसेंस चल रहा एक मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया। उसके पास दवाओं का सही रिकार्ड भी नहीं मिला। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील करते हुए 113 प्रकार की दवाएं जब्त कर ली हैं। साथ ही, जांच के लिए कफ सिरप सहित छह दवाओं के सैंपल भी लिये गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना मिली थी कि कुरौना बाजार में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चल रहा है। इस सूचना पर वाराणसी, जौनपुर और भदोही के ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की।
इस दौरान दुकान संचालक सुनील पटेल से दवाओं की खरीद-बिक्री और कारोबार से जुड़े लाइसेंस संबंधी अभिलेख मांगे गए। मेडिकल स्टोर के संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं मिला। इसके बावजूद दुकान से दवाओं की थोक और फुटकर बिक्री की जा रही थी। टीम ने मेडिकल स्टोर में रखीं 113 प्रकार की दवाओं को सीज कर दिया। उन्हें विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। छापेमारी में ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली, चंद्रेश द्विवेदी, रजत कुमार और सौमित्र शामिल थे।
इजरायल आम चुनाव में किस पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-drug-raid-unlicensed-m
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काशी को दी वंदे भारत स्लीपर और नई मेमू ट्रेन की सौगात
साबरमती-वाराणसी के बीच नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, मिर्जापुर में सुबह 8:58 बजे पहुंचेगी
बनारस बनेगा गारमेंट हब: साड़ियों की नगरी का ग्लोबल अवतार, अमेरिका-यूरोप तक निर्यात; पूर्वांचल की बदलेगी पहचान