मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
पूर्वांचल

साबरमती-वाराणसी के बीच नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, मिर्जापुर में सुबह 8:58 बजे पहुंचेगी

साबरमती-वाराणसी के बीच नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, मिर्जापुर में सुबह 8:58 बजे पहुंचेगी
तस्वीर: Amar Ujala

मिर्जापुर। साबरमती और वाराणसी के बीच नई दैनिक ट्रेन 12206/12205 के संचालन के लिए उद्घाटन शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 30 अक्तूबर को साबरमती से ट्रेन संख्या 09405 सुपरफास्ट स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन शनिवार की सुबह मिर्जापुर पहुंचेगी।


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन साबरमती स्टेशन पर कर सुबह 10:30 बजे रवाना किया जाएगा। ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 8:58 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद सुबह 9 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 11:40 बजे निर्धारित किया गया है। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन का ठहराव मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी और सूबेदारगंज स्टेशनों पर भी होगा। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। इनमें एक एसी प्रथम श्रेणी, दो एसी द्वितीय श्रेणी, छह एसी तृतीय श्रेणी, छह स्लीपर, पांच सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन संख्या 12206/12205 (वाराणसी-साबरमती-वाराणसी) के नियमित संचालन की सूचना बाद में जारी की जाएगी।

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/mirzapur/a-new-train-between-sabarmati-and-varanas
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें