मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

Varanasi: काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, स्लीपर वंदे भारत, मेमू और प्रयागराज पैसेंजर का शुभारंभ

Varanasi: काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, स्लीपर वंदे भारत, मेमू और प्रयागराज पैसेंजर का शुभारंभ
तस्वीर: Bhadaini mirror

भदैनी मिरर रेलवे डेस्क, वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार (31 अक्टूबर) का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। काशी की बढ़ती आबादी, पर्यटन और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने एक साथ तीन नई रेल सेवाओं का शुभारंभ किया है। इन नई सेवाओं के शुरू होने से न केवल दिल्ली की लंबी दूरी का सफर आसान हुआ है, बल्कि स्थानीय स्तर पर राजातालाब और पड़ोसी जिले प्रयागराज के लिए भी आवागमन बेहद सुगम हो गया है।

बनारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर इन तीनों रेल सेवाओं का राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान प्रयागराज रामबाग स्टेशन से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

1. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: अब रातभर में पूरा होगा वाराणसी-दिल्ली का सफर

इस सौगात की सबसे बड़ी कड़ी वाराणसी और नई दिल्ली के बीच शुरू हुई देश की दूसरी और यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस है। अब तक लंबी यात्रा में दिन का समय खर्च होता था, लेकिन इस ट्रेन से यात्री रात में सफर कर सुबह सीधे दिल्ली पहुंच सकेंगे।

2. वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू ट्रेन: शहर और रिंग रोड का सफर आसान

दूसरी बड़ी सौगात वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच चार जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन है। शहर के पश्चिमी हिस्से और ग्रामीण इलाकों के दैनिक यात्रियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

3. बनारस-प्रयागराज रामबाग नई ट्रेन: न्यायिक, व्यापारिक और छात्र वर्ग को राहत

तीसरी रेल सेवा बनारस और प्रयागराज रामबाग के बीच शुरू की गई है। धार्मिक, शैक्षणिक और न्यायिक कार्यों (प्रयागराज हाईकोर्ट में मुकदमों की पैरवी) के लिए दोनों शहरों के बीच रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं।

रेल मंत्री का बड़ा ऐलान: सिग्नेचर ब्रिज का नाम होगा 'नमो ब्रिज'

इन ट्रेनों के शुभारंभ के अवसर पर वाराणसी पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे काशी रेलवे स्टेशन और निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का निरीक्षण किया।

स्रोत: यह सामग्री Bhadaini mirror द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://bhadainimirror.com/amp/varanasi/varanasi-kashi-received-the-gift-of-three-new-trai
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें