मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी से 3 नई ट्रेनों को हरी झंडी: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले— "PM मोदी ने बुलेट ट्रेन के 'नॉर्थ कॉरिडोर' को दी मंजूरी"

वाराणसी से 3 नई ट्रेनों को हरी झंडी: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले— "PM मोदी ने बुलेट ट्रेन के 'नॉर्थ कॉरिडोर' को दी मंजूरी"
तस्वीर: Royal Bulletin

वाराणसी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन समेत अन्य ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया। वाराणसी-प्रयागराज रामबाग ट्रेन सर्विस व बनारस-राजा तालाब ट्रेन सर्विस को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य को रवाना किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और कहा कि रेलवे द्वारा सभी वंचित वर्ग, मध्यम वर्ग की सुविधाओं का लगातार ध्यान रखा जाता है। इस ट्रेन से रात में वाराणसी में सो जाइए और सुबह दिल्ली आगमन होगा तथा यही दिल्ली से वाराणसी के लिए भी है। इस ट्रेन का किराया भी नॉमिनल रखा गया है।

शनिवार को वाराणसी में 10 मेमू सर्विसेज का उद्घाटन हुआ। मेमो ट्रेन का किराया जिसमें वाराणसी से राजातालाब तक युवाओं, व्यापारियों हेतु एमएसटी का किराया 95 रुपये तथा वाराणसी से प्रयागराज रामबाग के लिए एमएसटी 220 रुपए रखा गया है। प्रधानमंत्री ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कारिडोर को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें वाराणसी, अयोध्या, आगरा समेत विभिन्न शहरों को शामिल किया गया है। वाराणसी से दिल्ली की दूरी 3:33 मिनट की होगी।

समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री ने पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी का उद्घाटन किया था जो कि चेयर कार थी लेकिन ये स्लीपर ट्रेन है जो आध्यात्मिक राजधानी से राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने का कार्य करेगी। काशी से प्रयागराज तक मेमो ट्रेनों का संचालन दो आध्यामिक शहरों तथा शिक्षा के केंद्रों को जोड़ने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी रेलवे क्रॉसिंग को कर्मचारियों से या अंडरपास से कवर कर लिया गया है जिससे दुर्घटना को रोकने में सफलता मिली है। रेल गाड़ियों की स्पीड बढ़ी है, जनता को लगातार सुविधा मिल रही है। फ्रेट कारिडोर से भी स्थानीय लोगों को बहुत फायदा हुआ है। आज काशी में सभी स्टेशनों पर साफ सफाई के साथ आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रयागराज रामबाग से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत स्थानीय विधायक वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक डॉ सुनील पटेल, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह 'विनीत सिंह', विशाल सिंह चंचल, अन्नपूर्णा सिंह, राय धर्मेंद्र सिंह, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

स्रोत: यह सामग्री Royal Bulletin द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://royalbulletin.in/headlines/green-signal-given-to-three-trains-from-varanasi-railwa
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें