मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज होकर अब रोज चलेगी, यूपी-राजस्थान व गुजरात को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रयागराज होकर अब रोज चलेगी, यूपी-राजस्थान व गुजरात को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वाराणसी से गुजरात के साबरमती तक रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने वाराणसी–साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रतिदिन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई प्रमुख शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। खास बात यह है कि ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।

वाराणसी से दो नवंबर को नियमित चलेगी

रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 12206 वाराणसी–साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो नवंबर 2026 से प्रतिदिन चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 12205 साबरमती–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन चार नवंबर से शुरू होगा। इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन 30 अक्टूबर को विशेष ट्रेन के रूप में किया गया था।

सूबेदारगंज में रात 8:35 पर पहुंचेगी

गाड़ी संख्या 12206 वाराणसी से प्रतिदिन शाम 5:30 बजे रवाना होगी। यह मीरजापुर में शाम 7:08 बजे और सूबेदारगंज में रात 8:35 बजे पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ेगी। गोविंदपुरी, टुंडला, आगरा, भरतपुर और जयपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:22 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसके बाद ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर और मेहसाणा होते हुए रात 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।

साबरमती से सुबह 5:20 बजे वापसी

वापसी में गाड़ी संख्या 12205 साबरमती से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी। मेहसाणा, पालनपुर, आबू रोड और मारवाड़ जंक्शन होते हुए दोपहर 12:40 बजे अजमेर पहुंचेगी। जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा और टुंडला होते हुए रात 11:53 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन रात 2:15 बजे सूबेदारगंज और सुबह 3:48 बजे मीरजापुर पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/prayagraj-varanasi-sabarmati-superfast-express-via-pr
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें