मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
संस्कृति

वाराणसी में लगेगा बड़ा रोजगार मेला; 40 कंपनियां करेंगी भर्ती, जानिये कब से होगा शुरू?

वाराणसी में लगेगा बड़ा रोजगार मेला; 40 कंपनियां करेंगी भर्ती, जानिये कब से होगा शुरू?
तस्वीर: ETV Bharat

ETV Bharat / state

सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन तीन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा.

वाराणसी में लगेगा बड़ा रोजगार मेला (Photo credit: ETV Bharat)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

2 Min Read

वाराणसी : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत वाराणसी में तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी की ओर से 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले इन मेलों में युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा.

दीपावली के अवसर पर आयोजित हो रहे इन रोजगार मेलों में प्रत्येक दिन करीब 40 कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है. कंपनियां अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और पद की आवश्यकताओं के अनुसार चयन करेंगी.

सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन तीन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 3, 4 और 5 नवंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मेले में करीब 40 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है. इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने, साक्षात्कार देने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार पाने का अवसर मिलेगा.

रोजगार मेले में कंपनियों में पदों की जरूरत और अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा. चयनित युवाओं को 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है. वहीं, कुछ पदों पर 4 लाख रुपये से अधिक सालाना पैकेज पाने का अवसर भी उपलब्ध रहेगा.

सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं. यह आयोजन अलग-अलग शैक्षिक योग्यताओं और कौशल वाले युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है.


रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने के लिए साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में भाग लें.

संबंधित ख़बरें

October 30, 2026 at 11:23 AM IST

October 30, 2026 at 11:21 AM IST

October 30, 2026 at 10:40 AM IST

October 30, 2026 at 10:38 AM IST

स्रोत: यह सामग्री ETV Bharat द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/major-job-fair-to-be-held-in-varanasi-40-companies-to-c
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें