मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: काशी से दिल्ली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन शुरू, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन बोल...

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: काशी से दिल्ली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन शुरू, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन बोल...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

वाराणसी1 दिन पहले

नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… काशी से दिल्ली के लिए स्लीपर वंदेभारत ट्रेन शुरू हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरी झंडी दिखाई। उधर, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला BHU-IIT पहुंचे। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपना टाइम आएगा।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1- काशी से दिल्ली स्लीपर वंदेभारत ट्रेन शुरू, प्रयागराज-कानपुर में रुकेगी, योगी ने हरी झंडी दी

सीएम योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी से देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन काशी से दिल्ली के बीच चलेगी। दोनों शहरों के बीच का सफर करीब 9 घंटे में पूरा होगा। पढ़ें पूरी खबर…

2- सिपाही को गोली मारने वाले 3 बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट, पैर में गोली लगी

वाराणसी में ATS से ट्रेनिंग लेने वाले सिपाही को गोली मारकर भागने वाले 3 तस्करों को पुलिस ने शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में पकड़ लिया। एक शुक्रवार रात ही अरेस्ट कर लिया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

3- बुलेट ट्रेन 3.30 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी, अयोध्या और लखनऊ रुकेगी; कॉरिडोर को मंजूरी

नई दिल्ली से वाराणसी तक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन एक घंटे में नई दिल्ली से आगरा और 3 घंटे 30 मिनट में वाराणसी पहुंच जाएगी। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी में बताया कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर…

4- कुमार मंगलम बिड़ला बोले-'अपना टाइम आएगा, रिस्क नहीं तो कुछ नहीं'; BHU-IIT छात्रों को टिप्स दिए

आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला BHU-IIT पहुंचे। उन्होंने छात्रों को लाइफ और करियर में सफल होने के कई टिप्स दिए। कहा कि जिंदगी में अपने फैसले खुद लेने का साहस होना चाहिए। जोखिम उठाए बिना कुछ बड़ा हासिल नहीं किया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर…

5- काशी में रोपवे का 96% काम पूरा, किराया 10 रुपए; 16 मिनट में कैंट से बाबा विश्वनाथ पहुंचेंगे

काशी में देश के पहले अर्बन रोपवे से सफर जल्द ही शुरू होगा। निर्माण काम 96% पूरा हो गया है। कैंट से गोदौलिया के बीच 3.85 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 5 स्टेशन बनाए गए हैं। कैंट से गोदौलिया तक का सफर महज 16 मिनट में पूरा होगा। अभी तक ऑटो से करीब 7 किमी की ये दूरी 30 से 40 मिनट में तय होती है। पढ़ें पूरी खबर…

6- देश की दूसरी वंदेभारत स्लीपर चलाएंगे 52 साल के हरिशंकर, 13 सदस्यों में 7 महिलाएं क्रू-मेंबर होंगी

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन को 52 वर्षीय लोको पायलट हरिशंकर यादव चलाएंगे। वहीं, 32 वर्षीय ज्योति पहली बार वंदे भारत स्लीपर में गार्ड की जिम्मेदारी संभालेंगी। पढ़ें पूरी खबर…

7- अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं, धान की फसल में 25% तक नुकसान की आशंका

वाराणसी में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, पांच नवंबर के बाद मौसम में फिर बदलाव हो सकता है और बारिश होने की संभावना है। पिछले दो दिनों की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर…

8- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले-बदरीनाथ धाम में डांस-डीजे बंद हो, हेलीकॉप्टर हादसे पर शोक जताया

बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत से ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती दुखी हैं। उन्होंने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए उत्तराखंड सरकार से दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

9- दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की गंगा में डूबकर मौत, 2 घंटे तलाश के बाद NDRF ने शव निकाला

वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट पर शनिवार दोपहर गंगा में नहाने के दौरान बिहार निवासी 18 वर्षीय गौतम की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ बनारस घूमने आया था। पढ़ें पूरी खबर…

10- छुट्टा सांड ने वृद्ध को पटका, सींग में दबाकर जमीन पर रगड़ा; इलाज के दौरान मौत

वाराणसी के राजातालाब आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के पनियरा गांव में छुट्टा सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल 57 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया और सींग से जमीन पर देर तक रगड़ता रहा। पढ़ें पूरी खबर…

  • सुबह 7 बजे, श्री मणिकर्णिका रामलीला समिति की ओर से मैदागिन अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज से शोभायात्रा।
  • सुबह 8 बजे, सिगरा स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता।
  • सुबह 10 बजे, बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र में जेंडर के भारतीय एवं विऔपनिवेशिक दृष्टिकोणों पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन।
  • सुबह 10:30 बजे, बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में इतिहास, स्मृति और अभिलेखागार विषय पर द्वि दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन।
  • सुबह 11 बजे, सिगरा स्टेडियम में काशी सांसद खेलकूद के तहत मुक्केबाजी प्रतियोगिता।
  • सुबह 11 बजे, जनता दल यूनाइटेड की ओर से रामलीला मैदान कोरौता में कार्यकर्ता सम्मेलन।
  • दोपहर 12 बजे, कैंटोनमेंट स्थित शूटिंग रेंज पर जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता।
  • शाम 4 बजे, परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता।
  • शाम 6 बजे, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा का सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में वार्षिकोत्सव।

Do you like this personality?

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/g/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-delhi-sleeper-vande-b
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें