मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

राजकुमार बने भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक

राजकुमार बने भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक और सदस्यों की घोषणा की। सूची में वाराणसी के 14 नेताओं को जगह मिली है। इन्हें व्यापार, विधि, आर्थिक, सांस्कृतिक, पंचायत, एनजीओ, लघु उद्योग, खेलकूद और अन्य प्रकोष्ठों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Varanasi News: वाराणसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक,सह-संयोजक और सदस्यों की घोषणा की है। इसमें वाराणसी के 14 नेताओं को जगह मिली है। राजकुमार शर्मा को व्यापार प्रकोष्ठ में सहसंयोजक और रवि कुमार सर्राफ को सदस्य बनाया गया है। डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ में सह-संयोजक बनाए गए हैं। वहीं संजीव चौरसिया विधि प्रकोष्ठ, आरएन त्रिपाठी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, मनोज कुमार कसेरा आर्थिक प्रकोष्ठ, कन्हैया दूबे एवं दीपक सिंह सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अर्चना मौर्य पंचायत प्रकोष्ठ, विपिन पाठक एनजीओ प्रकोष्ठ, अखिल श्रीवास्तव एवं आकाश जायसवाल लघु उद्योग प्रकोष्ठ, गौरव प्रकाश गुप्ता रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ और विश्वास राव को खेलकूद प्रकोष्ठ में सदस्य बनाया गया है।

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-bjp-announces-uttar-pradesh-cel
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें