काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत पर बने कार्यक्रम
Varanasi News: आकाशवाणी नई दिल्ली के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने वाराणसी के महमूरगंज केंद्र का दौरा कर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रमों की गुणवत्ता, श्रोताओं की संख्या, राजस्व और प्रसारण सेवा बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराओं और लोककलाओं को कार्यक्रमों में बढ़ावा देने पर जोर दिया। परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। आकाशवाणी नई दिल्ली के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने गुरुवार को महमूरगंज केंद्र का दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुधारने, श्रोता बढ़ाने, राजस्व संवर्द्धन और प्रसारण सेवा अधिक प्रभावी-जनोपयोगी बनाने पर मंथन किया गया। महानिदेशक ने काशी की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप कार्यक्रम और प्रसारण पर जोर दिया। कहा कि आकाशवाणी के कार्यक्रमों के माध्यम से समसामयिक विषय प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचाने का उपक्रम हो। स्थानीय संस्कृति, परंपराएं और लोककलाएं प्रोत्साहित की जाएं। उन्होंने आकाशवाणी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
क्लस्टर प्रमुख सह केंद्राध्यक्ष उपमहानिदेशक राहुल सिंह ने स्मृति-चिह्न तथा कार्यक्रम प्रमुख प्रफुल्ल सिन्हा ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। सहायक निदेशक अभियांत्रिकी सुधीर कुमार राय, सहायक अभियंता अरुण सिंह, अरुण मिश्र, कार्यक्रम अधिशासी दिलीप यादव, चंदन सिंह, आशुतोष कुमार, आलोक कुमार, आकांक्षा सिंह रहीं।
आज का सवालसवाल 1/5
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में कितने दिन बाद वापसी हुई है?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-akashvani-director-general-revi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
दिवाली से पहले युवाओं को योगी सरकार का तोहफा, वाराणसी में तीन दिन लगेगा रोजगार मेला
दिवाली पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा! वाराणसी में 3 दिन लगेगा रोजगार मेला, 40 कंपनियां देंगी नौकरी
काशी संस्कृति संसद का 3 नवंबर से होगा आगाज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश,मनुस्मृति की म...