काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान कैंप: युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, कुल 65 ...
काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी ट्रस्ट ने 18 अक्टूबर को दुर्गा पूजा पंडाल में रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर सुड़िया स्थित नरसिंह बाड़े में जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया गया था।
श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी की टीम ने डॉ. संजीव सिंह और डॉ. जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में रक्तदाताओं की जांच की। रक्तदान से पहले ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और अन्य बीमारियों की जांच की गई।
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश वर्मा ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक रंजन 'बापी दा', महामंत्री पिंटू मैति, कोषाध्यक्ष अभिजीत प्रमाणिक और अमल घाटा मौजूद थे।
स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/bindu-madhav-garhwasi-tola/news/kashi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/bindu-madhav-garhwasi-tola/news/kashi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
दिवाली से पहले युवाओं को योगी सरकार का तोहफा, वाराणसी में तीन दिन लगेगा रोजगार मेला
दिवाली पर योगी सरकार का युवाओं को तोहफा! वाराणसी में 3 दिन लगेगा रोजगार मेला, 40 कंपनियां देंगी नौकरी
काशी संस्कृति संसद का 3 नवंबर से होगा आगाज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश,मनुस्मृति की म...