मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

दिवाली से पहले वाराणसी के युवाओं को रोजगार का तोहफा, तीन दिन लगेगा मेगा जॉब फेयर

दिवाली से पहले वाराणसी के युवाओं को रोजगार का तोहफा, तीन दिन लगेगा मेगा जॉब फेयर
तस्वीर: Times Now Navbharat

शहर

दिवाली से पहले वाराणसी के युवाओं को रोजगार का तोहफा, तीन दिन लगेगा मेगा जॉब फेयर

  • Updated Nov 2, 2026, 07:54 AM IST

योगी सरकार दिवाली से पहले वाराणसी में 3 से 5 नवंबर तक तीन दिवसीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन करेगी। हर दिन करीब 40 कंपनियां हिस्सा लेंगी। जिसमें हाईस्कूल से पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास युवा आवेदन कर सकेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ (File Photo)

Varanasi Mega Job Fair: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पहले वाराणसी के युवाओं को रोजगार का अवसर देने जा रही है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले में तीन दिवसीय मेगा जॉब फेयर (रोजगार मेला) का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इन मेलों में रोजाना करीब 40 कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

तीन अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा यह मेला 3 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह मेला हर दिन अलग-अलग स्थानों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

  • 3 नवंबर: जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर
  • 4 नवंबर: क्रेडेंस इंटरनेशनल स्कूल, उमरहा बाजार (गाजीपुर रोड)
  • 5 नवंबर: क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज, लहुराबीर

इन कंपनियों में नौकरी पाने का मौका

इस रोजगार मेले में डिक्सन कंपनी, मद्रासन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक, विकास ग्रुप, स्विगी, ICICI बैंक, साटा विकास प्राइवेट लिमिटेड, वर्धमान फैब्रिक्स, टोकल कोगल प्राइवेट लिमिटेड, डिलिवरू, फ्लिपकार्ट, केल्विन पाइप्स, रेजोन सोलर लिमिटेड और कृष्णा मारुति जैसी कई नामचीन कंपनियां शामिल होंगी।

हाईस्कूल से पोस्ट ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और ITI पास युवा रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। कंपनियों द्वारा उम्मीदवारों की योग्यता और कौशल के आधार पर चयन किया जाएगा। चुने गए युवाओं को 12,000 रुपये से 35,000 रुपये प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी, जबकि कुछ पदों के लिए वार्षिक पैकेज 4 लाख रुपये से अधिक भी है।

रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थान पर सुबह 10 बजे अपना बायोडाटा लेकर पहुंचें। उन्होंने युवाओं से इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने को कहा है। योगी सरकार की रोजगार से जुड़ी पहल के तहत आयोजित यह मेला वाराणसी के युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर देगा।

पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

End of Article

स्रोत: यह सामग्री Times Now Navbharat द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.timesnowhindi.com/cities/yogi-government-to-organise-three-day-mega-job-fair-i
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें