मंगलवार, 3 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
शिक्षा

बीएचयू पहुंचीं पोलैंड की लेखिका मार्गो रेजमर: वाराणसी की आध्यात्मिकता संस्कृति को सराहा, छात्रों ने राजनीत...

बीएचयू पहुंचीं पोलैंड की लेखिका मार्गो रेजमर: वाराणसी की आध्यात्मिकता संस्कृति को सराहा, छात्रों ने राजनीत...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

पोलैंड की लेखिका माउगोज़ाता मार्गो रेजमर ने वाराणसी की आध्यात्मिकता और संस्कृति की सराहना की। बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कला संकाय में आयोजित ‘मीट द ऑथर’ कार्यक्रम में उन्होंने वाराणसी को आध्यात्मिकता का शहर बताया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने राजनीति में व्यंग्य की भूमिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में लेखन की बदलती दुनिया से जुड़े सवाल पूछे। रेजमर ने पोलैंड, अल्बानिया और भारत की संस्कृतियों के बीच समानताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी चर्चित पुस्तक ‘मड स्वीटर दैन हनी’ का हिंदी अनुवाद भी उपलब्ध है।

कार्यक्रम की शुरुआत महामना मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि और विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई। कला संकाय की डीन प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में साहित्य के माध्यम से भारत और पोलैंड के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/news/bhu-varanasi-visit-margo-rezmer-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें