शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज; श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बोले सीएम योगी

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज; श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बोले सीएम योगी
तस्वीर: Haribhoomi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने संकल्प जताया कि अयोध्या और काशी की तर्ज पर अब ब्रज क्षेत्र का भी भव्य विकास किया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद अब सरकार का पूरा ध्यान ब्रजभूमि के विकास पर है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें वोट बैंक के डर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने से कतराती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार विरासत के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

​ब्रज क्षेत्र का होगा अयोध्या जैसा कायाकल्प

सीएम योगी ने कहा कि जैसे अयोध्या में सड़कों, रेलवे लाइनों और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कर कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई दी गई है, ठीक उसी तरह मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव और गोवर्धन में भी भव्य परिसर तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रज आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं ताकि कोई भी श्रद्धालु अव्यवस्था का शिकार न हो।

​विपक्ष और समाज विरोधी तत्वों पर बरसे सीएम योगी 
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने राजनीतिक विरोधियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में होगी, वे आम जनता की आस्था का सम्मान कभी नहीं कर सकते।

उन्होंने चेतावनी दी कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी एक बार फिर समाज में जहर घोलने और युवाओं व किसानों के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार उनके इन मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।

​'अविजित समझने वाले आक्रांता मिट गए, पर हमारी आस्था अमर रही' 
राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के इतिहास का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि 500 साल पहले विदेशी आक्रांताओं ने सनातन आस्था को कुचलने का प्रयास किया था।

जो आक्रांता खुद को अजेय समझते थे, आज उनका नामो-निशान मिट चुका है, जबकि प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर आज पूरी दुनिया के सामने बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी आस्था कभी पराजित नहीं हुई और अब विंध्यवासिनी धाम की तरह योगमाया की इस पावन ब्रजभूमि को भी दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

स्रोत: यह सामग्री Haribhoomi द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.haribhoomi.com/state-local/uttar-pradesh/news/ayodhya-kashi-model-mathura-vrin
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें